हनुमानगढ़ , अप्रैल 02 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार करके उसके पास से 25.05 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने बुधवार को बताया कि बुधवार देर रात पुलिस दल ने हसीना (22) को हेरोइन बेचते पकड़ा। उससे 25.05 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने हसीना के पति अमीर खान को भी नामजद किया है। दोनों के खिलाफ नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित