भीलवाड़ा , अप्रैल 08 -- राजस्थान में कोटा-चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात लाडपुरा स्थितदेव नारायण मंदिर के समीप सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार गेहूं से भरे ट्रक और ट्रेलर के बीच हुई इस आमने-सामने की टक्कर में ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गये और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित