अलवर , मई 11 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के कोटकासिम क्षेत्र में मसवासी गांव में रविवार रात बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंस मीनाराम के घर में बंधी हुई थी। आसपास कई छोटे पशु भी बंधे हुए थे। उसी दौरान बिजली दो भैंसों पर जाकर गिरी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई , हालांकि बिजली की चपेट में आसपास बंधे हुए पशु भी आए और बेहोश होकर गिर गए, लेकिन कुछ देर बाद वो खड़े हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित