भरतपुर , मार्च 26 -- राजस्थान में डीग के मेवात क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीले कफ सिरप वनरैक्स और गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में छगन लाल उर्फ कालु (40) से नशीली दवाई वनरैक्स की 24 शीशी एवं नशीली दवाई के अर्जित की राशि एक लाख 69 हजार रुपये जब्त किये। जबकि दूसरी कार्रवाई के तहत राजेश उर्फ राजु (46) से 197 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित