प्रयागराज , दिसंबर 26 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली मधुलिका यादव ने राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर शहर और परिवार का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद मधुलिका आज शुक्रवार की सुबह प्रयागराज पहुंचीं, तो रेलवे स्टेशन पर परिवार और रिश्तेदारों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान परिजन खुशी में झूमते नजर आए और बेटी की सफलता देखकर पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम 19 दिसंबर को जारी किया गया था। इस परीक्षा में कुल 44 पदों के लिए भर्ती निकली थी। खास बात यह रही कि इस बार मेरिट लिस्ट के टॉप-5 स्थानों पर केवल महिलाओं ने जगह बनाई है, जबकि टॉप-10 में सिर्फ एक पुरुष उम्मीदवार शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित