जयपुर , फरवरी 06 -- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पीएम कुसुम योजना (कम्पोनेन्ट ए तथा सी) में तीन हजार मेगावाट की क्षमता अर्जित की है।

इस उपलब्धि पर श्री शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के विजन से किसान 'अन्नदाता' के साथ 'ऊर्जादाता' और प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर' बन रहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम कुसुम योजना की इस उपलब्धि के लिए मेहनती किसानों, ऊर्जा विभाग और राजस्थान डिस्कॉम्स के कार्मिकों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित