श्रीगंगानगर , मार्च 18 -- राजस्थान दिवस के अवसर पर श्रीगंगानगर में 14 से 19 मार्च तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतिम दिन सायं साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक शिवपुर हेड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

जिला कलेक्टर डाॅ. मंजू ने बुधवार को बताया कि पर्यटक स्थल शिवपुर हैड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षण, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी लगाये गये हैं।

कार्यक्रम के लिये एसीईओ जिला परिषद हरिराम एवं सहायक कलक्टर स्वाति गुप्ता को पर्यवेक्षण अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला, उपनिदेशक प्रीति बाला एवं सहायक निदेशक विजय कुमार को नोडल एवं पर्यटन स्वागत केन्द्र बीकानेर के उपनिदेशक अनिल राठौड़ और सीडीईओ अरविन्दर सिंह को सहायक नोडल अधिकारी लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित