भरतपुर , जनवरी 29 -- हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव डीग जिले के मनौता गांव (बृज नगर) निवासी खेमसिंह चौधरी सहित तीन लोगों की मौत के बाद भरतपुर संभाग में जाट समुदाय के बीच शोक की लहर छा गयी।

खेम सिंह चौधरी के साथ थानागाजी निवासी मृतक देशराज और रैणी (लक्ष्मणगढ़) निवासी भागचंद, बुधवार को संत रामपाल के आश्रम गये थे। देर रात तीनों अपनी कार से वापस राजस्थान की ओर आ रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार खेमचंद चौधरी सहित तीनों की मौत हो गयी।

चौधरी के निधन की खबर मिलते ही गुरुवार को राजस्थान जाट महासभा और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित