भरतपुर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला हथियारों से डराकर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दो आरोपी कट्टा लेकर पीड़िता के घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला को हथियार के बल पर धमकाया और उसके बाद एक आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले भी उसी आरोपी ने दुष्कर्म किया था लेकिन धमकियों के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित