जयपुर , फरवरी 14 -- राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 16 फरवरी को जयपुर में सद्भावना सम्मेलन (पैगाम-ए-मोहब्बत) का आयोजन किया जायेगा।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार ने शनिवार को यहां प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी। श्री चोपदार ने बताया कि सम्मेलन सोमवार को बिड़ला सभागार में पूर्वाह्न ग्यारह बजे आयोजित होगा जिसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि इनके अलावा राजस्थान कांग्रेस सह प्रभारी चिरंजीव राव, ऋत्विक मकवाना एवं पूनम पासवान,पूर्व मंत्री एवं विधायक शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, विधायक रफीक खान, जाकिर गेसावत, अमीन कागजी, रोहित बोहरा, रुपिन्द्र सिंह कुन्नर एवं रामकेश मीणा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डा खानू खान बूधवाली, जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा सहित कई नेता इसमें शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ये नेता आज के वर्तमान हालात पर चिंता जाहिर करने के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मोहब्बत का पैगाम का संदेश कार्यकर्ताओं को देंगे।
श्री चोपदार ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर अल्पसंख्यक वर्ग को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति के तहत धर्मान्तरण विरोधी कानून लाकर खासकर मुसलमानों को परेशान करने को लाया गया है और अब सरकार बजट सत्र में डिस्टर्ब एरिया बिल लेकर आ रही है जो पूरी तरह मुसलमानों को निशाना बनाया जायेगा। उन्होंने कहा "हमे आशंका है कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को अशांत क्षेत्र घोषित किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित