पटना , अक्टूबर 12 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के लिये सीटों का बंटवारा तय हो जाने के बाद कहा कि राजग एकजुट है जबकि महाठगंधन में फूट है।

बिहार भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि राजग गठबंधन के सभी दलों के बीच सीटों का बंटवारा पूरा हो गया है। जिसके अनुसार (भाजपा) 101, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) 101, लोक जनशति पार्टी (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा छह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह सीटों पर साझा गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। इधर राजग के सभी दल चुनाव के लिए एकजुटता के साथ मैदान में हैं। वहीं दूसरी तरफ़ महाठगंबधन के दल एक दूसरे पर लट्ठ भांज रहे हैं। विपक्ष का गठबंधन अब लठबंधन का रूप ले चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित