देहरादून, जनवरी 10 -- राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने अंकिता भंडार हत्याकांड को लेकर रविवार के बंद को यथावत रखने का ऐलान किया है।

राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक में शनिवार को संयुक्त बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया और बताया कि 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद यथावत रहेगा।

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच से जुड़े मोहित डिमरी ने बताया कि सभी संगठनों ने एक स्वर में स्पष्ट किया है कि जब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड की जाँच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से नहीं कराई जाती, तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित