पटना , जनवरी 09 -- बिहार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शुक्रवार को शिक्षा की अलख जगानेवाली समाज सुधारक फातिमा शेख की जयंती मनाई।

राजद के राज्य कार्यालय में आज फातिमा शेख की जयंती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि फातिमा शेख देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका थी।उन्होंने सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर काम किया एवं दलित और मुस्लिम महिलाओं, बच्चों को शिक्षित करने की शुरूआत की। उन्होंने 1848 में लड़कियो के लिए देश में पहली स्कूल की स्थापना भी की थी।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो सुबोध मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मधु मंजरी,प्रदेश महासचिव संजय यादव, प्रमोद कुमार राम,बल्ली यादव सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित