पटना , अक्टूबर 20 -- महागठबंधन के प्रमुख घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये 143 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी कर दी है, जिसमें 24 महिला शामिल हैं।

राजद के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने आज पार्टी के 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची के अनुसार राघोपुर से तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहारीगंज से रेणु कुशवाहा, बायसी से अब्दुस सुभान, बोचहां (सुक्षित) से अमर पासवान, वारसलीगंज से अनिता देवी महतो, तरैया से शैलेन्द्र प्रताप सिंह, महिषी से गौतम कृष्ण बीडीओ, झाझा से जय प्रकाश यादव, अलीनगर से विनोद मिश्रा,अस्थांवा से रवि रंजन कुमार, मटिहानी से बोगो सिंह,दरभंगा ग्रामीण से ललित यादव, कुढ़नी से बबलू कुशवाहा, केवटी से डॉ. फराज फातमी, गायघाट से निरंजन राय, सिमरी बख्तियारपुर से यूसूफ सलाहउद्दीन, हसनपुर से माला पुष्पम ,मधेपुरा से प्रो.चंद्रशेखर, मधुबन से संध्या रानी कुशवाहा, इमामगंज (सुरक्षित) से रीता प्रिया चौधरी, बाराचट्टी (सुरक्षित) से तनुश्री मांझी, कांटी से इजराइल मंसूरी, हथुआ से राजेश कुशवाहा, साहेबगंज से पृथ्वीराज, सिंहेश्वर (सुरक्षित) से चंद्रहास चौपाल, बैकुंठपुर से प्रेम शंकर यादव, बरौली से दिलीप सिंह, हाजीपुर से देव कुमार चौरसिया, बहादुरपुर से भोला यादव, सीवान से अवध बिहारी चौधरी, बड़हरिया से अरूण गुप्ता, मीनापुर से मुन्ना यादव, रघुनाथपुर से ओसामा साहेब, छपरा से शत्रुध्नन कुमार उर्फ खेसारी लाल, गरखा (सुरक्षित) से सुरेन्द्र राम, महाराजागंज से विशाल जायसवाल, एकमा से श्रीकांत यादव, बनियापुर से चांदनी देवी सिंह, अतरी से वैजयंती देवी, रजौली (सुरक्षित) से पिंकी चौधरी, पारू से शंकर यादव, मढ़ौरा से जितेन्द्र राय, गोरियाकोठी से अनवारूल हक अंसारी, लालगंज से शिवानी शुक्ला, परसा से डा. करिश्मा राय, सोनपुर से डा. रामानुज प्रसाद, सरायरंजन से अरविंद सहनी, मोरवा से रणविजय साहू, चेरियाबरियारपुर से सुशील सिंह कुशवाहा और उजिायरपुर से आलोक मेहता को उम्मीदवार बनाये गये हैं।

सूची के अनुसार 24 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। इनमें बिहारीगंज से रेणु कुशवाहा, वारसिलीगंज से अनिता देवी महतो, हसनपुर से माला पुष्पम,मधुबन से संध्या रानी कुशवाहा, इमामगंज (सुरक्षित) से रितु प्रिया चौधरी, बाराचट्टी (सुरक्षित) से तनुश्री मांझी, बनियापुर से चांदनी देवी सिंह, अतरी से वैजयंती देवी, रजौली (सुरक्षित) से पिंकी चौधरी, लालगंज से शिवानी शुक्ला, परसा से डा. करिश्मा राय, पातेपुर (सुरक्षित) से प्रेमा चौधरी, मोकामा से वीणा देवी, मोहिउद्दीननगर से डा.एजया यादव, मसौढ़ी (सुरक्षित) से रेखा पासवान, बांकीपुर से रेखा गुप्ता ,गोविंदपुर से पूर्णिमा देवी, परिहार से स्मिता पूर्वे गुप्ता, रूपौली से बीमा भारती, प्राणपुर से इसरत प्रवीण, कटोरिया (सुरक्षित) से स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, मोहनिया (सुरक्षित) से श्वेता सुमन, नोखा से अनिता देवी नोनिया और चकाई से सावित्री देवी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित