मुंबई , अप्रैल 05 -- बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 'टोस्टर' में राजकुमार राव एक कंजूस आदमी का किरदार निभा रहे हैंसान्या मल्होत्रा फिल्म में राजकुमार की पत्नी का रोल कर रही हैं।,'टोस्टर' के ट्रेलर से राजकुमार के किरदार की शुरुआत से ही झलक मिलती है। वह बेहद कंजूस है और उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है। टैगलाइन में उन्हें 'एक प्यारा कंजूस' कहा गया है। वह अपनी पत्नी के कहने पर, एक नए कपल को शादी में 5,500 रुपये का टोस्टर गिफ्ट में देता है। हालांकि, शादी के तुरंत बाद ही उस कपल का तलाक हो जाता है। यह सुनकर राजकुमार का किरदार अपना टोस्टर वापस लेने का फैसला करता है, जिसे उसने गिफ्ट किया था।इससे वह अजीबोगरीब परिस्थितियों में फंस जाता है।

विवेक दास चौधरी की निर्देशित और कम्पा फिल्म्स के बैनर तले पत्रलेखा की बनाई इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, अर्चना पूरन सिंह, उपेन्द्र लिमये और सीमा पाहवा ने काम किया है। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल को रिलीज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित