मुंबई , दिसंबर 29 -- महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) को बॉम्बे नगर निगम चुनावों से पहले उस समय एक बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की मुंबई अध्यक्ष राखी जाधव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।
गौरतलब है कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएसएलए) में नाम आने के पश्चात पूर्व मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे के बाद सुश्री जाधव को मुंबई शहर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित