मुंबई , फरवरी 02 -- महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मृत्यु के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) के दो गुटों के संभावित विलय की अटकलें तेज हो गई हैं हालांकि अजीत पवार गुट के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को स्पष्ट रूप से विलय की किसी भी बातचीत से इनकार कर दिया।
राकंपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शरद पवार गुट के कुछ नेताओं के दावों का जवाब देते हुए कहा कि अजीत पवार ने दोनों गुटों के विलय के संबंध में उनके साथ कभी कोई चर्चा नहीं की थी।
दूसरी ओर, शरद पवार गुट के नेताओं ने दावा किया है कि अजीत पवार ने पार्टी के संभावित पुनर्मिलन पर चर्चा करने के लिए शरद पवार, जयंत पाटिल और अमोल कोल्हे से मुलाकात की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित