रांची, 11मार्च (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत का असर पर भी पड़ रहा है।
गैंस एजेंसियों के ऑफिस में सिलेंडर की बुकिंग के लिए लोगों की भीड़ लगी है। एजेंसियों के ऑफिस के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हैं। इस दौरान गैस-सिलेंडर को लेकर एजेंसी और उपभोक्ताओं के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने को मिल रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि आम तौर पर एजेंसी घर-घर सिलेंडर पहुंचाती है, लेकिन इन दिनों सिलेंडर की कमी के कारण कई दिनों पहले बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। इसी वजह से लोग खुद एजेंसी के गोदाम और सेंटर पहुंचकर सिलेंडर लेने या बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं।
इधर, सर्वर डाउन होने से परेशानी और बढ़ गई है. हिंदपीढ़ी से गैस बुकिंग कराने आई महिलाओं ने बताया कि न तो ऑनलाइन और न ही मिस्ड कॉल से गैंस बुकिंग हो रही है।
पहले मिस्ड कॉल करने पर उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी मैसेज आता था, लेकिन अब वह भी नहीं मिल रहा है।
एजेंसी कर्मी ने बताया कि पासबुक लॉक होने के कारण फिलहाल बुकिंग नहीं पा रहा है। सर्वर खुलने और केवाईसी अपडेट होने के बाद ही गैस बुकिंग की जा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित