रांची, 16अक्टूबर (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची में ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को विशेष जांच अभियान के तहत 18 वाहनों को गलत नंबर प्लेट लगाने या छेड़छाड़ करने के अपराध में दंडित किया।
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क पर वाहन चालकों में नियम पालन का संदेश फैलाना है और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है।
यह अभियान रांची के सभी थानों के क्षेत्रों में चलाया गया, जिसमें वाहन चालकों से अनुमति प्राप्त और सही तरीके से प्रदर्शित नंबर प्लेट लगाने का आग्रह किया गया। इस दौरान, वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत, छेड़छाड़ युक्त और अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहन चिन्हित किए गए, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। उनका कहना है कि इसे चलाने का मकसद केवल उल्लंघन रोकना ही नहीं है, बल्कि सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने वाहन के नंबर प्लेट को सही तरीके से प्रदर्शित करें, ताकि कोई कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित