रांची , नवम्बर 10 -- झारखंड के रांची के सिविल सर्जन कार्यालय से आज को जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. सीमा गुप्ता ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोग जागरूकता रथ रवाना किया।
यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों में 10 नवंबर से 26 नवंबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोगियों की पहचान करना और इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है।
डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि आज भी लोग कुष्ठ रोग के बारे में बात करने में झिझकते हैं, जबकि सरकार द्वारा इस बीमारी का पूर्ण रूप से मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित मरीजों की जांच करेंगे। जो मरीज कुष्ठ रोग के लक्षण दिखेंगे, उनकी जांच कर रोग की पुष्टि की जाएगी और उन्हें नि:शुल्क पूरी इलाज सुविधा दी जाएगी।
इस अभियान के माध्यम से जिला में लगभग 37 लाख 9 हजार 472 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। जिला स्तर पर अभियान को सफल बनाने के लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया गया है।
डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि जब भी स्वास्थ्य कर्मी आपके घर जांच के लिए आएं, तो उनका पूरा सहयोग करें ताकि इस बीमारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित