रांची , नवम्बर 06 -- झारखंड की राजधानी रांची के भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में कुछ कैदियों का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जेल आईजी के निर्देश पर जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार सस्पेंड कर दिया गया।
इसके साथ ही दिनेश वर्मा को नया जेलर बनाया गया है। उन्हें तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद जेल महकमे में हड़कंप मंच गया। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की।
हाफ पैंट व टीशर्ट पहने दोनों आरोपी लगातार ठुमका लगा रहे हैं। वीडियो में गल कुछ आदमी भी दिखाई दे रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो शराब घोटाला मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार आरोपियों का है, जो जेल के अंदर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित