रांची , मार्च 31 -- झारखंड की राजधानी रांची के पिठौरिया इलाके में मंगलवार को ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।

वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पिठौरिया थाने की पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित