भरतपुर , मार्च 11 -- राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी से आक्रोशित महिलाओं और महिला कांग्रेस ने बुधवार को यहां केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते घरेलू गैस के खाली सिलेंडरो के साथ प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में एकत्रित जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को आम जनता के साथ खुला अन्याय और जनविरोधी नीति बताया।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि आम परिवारों की रसोई पर सीधा हमला है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और गृहिणियों को झेलनी पड़ रही है, जिनके लिए घर का बजट संभालना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित