हैदराबाद , अप्रैल 06 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय नियंत्रण आयोग के अध्यक्ष के. नारायण ने रसाई गैस की बढ़ती कीमतों और कमी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है किगैस नहीं होने के कारण फलों पर गुजारा कर रहा हूं।

श्री नारायण ने आम लोगों को हो रही मुश्किलों को उजागर करने के लिए व्यंग्य का सहारा लेते हुए एक वीडियो बयान में कहा कि हालात इतने खराब हो गये हैं कि गैस की कमी के कारण वह घर पर खाना नहीं बना पा रहे हैं और 'फलों पर गुजारा करने को मजबूर हैं।'उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, " गैस नहीं... हालात 'लंका में बापनय्या' जैसे हो गये हैं।" यह बताते हुए कि चाय या कॉफी जैसी बुनियादी चीजें बनाना भी नामुमकिन हो गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी यह टिप्पणी पूरे देश के घरों में सामने आ रही बड़ी सच्चाई को दर्शाती है।

श्री नारायण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों के रोजमर्राके जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर देश को गुमराह कर रही है।

उन्होंने बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने और रसोई गैस जैसी जरूरी चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में नाकाम रहने के लिए सरकार की आलोचना की। सीपीआई नेता ने कहा कि बढ़ती कीमतों का बोझ आम परिवारों पर बहुत अधिक पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे को सुलझाने और जनता को राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाने की भी अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित