मुंबई , दिसंबर 24 -- दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मैसा की पहली झलक रिलीज हो गई है।

फिल्म मैसा , जिसमें रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं, अपनी शुरुआती झलकियों के सामने आने के बाद से ही हर तरफ चर्चा में बनी हुई है। धीरे-धीरे फिल्म को लेकर उत्सुकता इतनी बढ़ गई कि यह साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई। अब इस पूरे क्रेज के बीच फिल्म की पहली झलक आखिरकार सामने आ चुकी है।इस झलक में रश्मिका मंदाना अपने अब तक के सबसे खतरनाक और दमदार अवतार में नजर आ रही हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

दमदार ओपनिंग नैरेशन के साथ रश्मिका को मैसा के रूप में पेश किया गया है, वहीं जलते हुए जंगल के दृश्य और उसके साथ चलता जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर मिलकर एक बेहद तीव्र और प्रभावशाली माहौल रचते हैं।यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन इमोशनल एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है, जो दर्शकों को गोंड जनजाति की सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और आकर्षक दुनिया में गहराई तक ले जाएगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल नए और बदले हुए अवतार में नजर आएंगी, जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया।रश्मिका फिल्म में एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें जबरदस्त तीखापन, गुस्सा और गहरी भावनात्मक ताकत देखने को मिलेगी। उनका यह किरदार न सिर्फ दमदार है, बल्कि भावनाओं से भरपूर भी है, जो दर्शकों पर गहरा असर छोड़ने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित