नयी दिल्ली , जनवरी 22 -- कांग्रेस ने दिल्ली सरकार से माँग करते हुए गुरुवार को कहा कि वह संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर एक फरवरी को सरकारी अवकाश घोषित करे और उस दिन शराब की दुकानें बंद रखी जाएं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश और 'ड्राई डे' की मांग करते हुए कहा कि गुरु रविदास के अनुयायियों की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस संबंध मेंं तुरंत अधिसूचना जारी करें।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 2025 में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद दलित समाज की सहानुभूति लेने के लिए भाजपा के समर्थन में दिल्ली के उप राज्यपाल ने 12 फरवरी रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था जिसमें सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और स्थानीय निकायों के कार्यालय बंद रखे गए थे। उप राज्यपाल ने पिछले वर्ष 2025 में रविदास जयंती पर 'ड्राई डे' घोषित करने की कोई सीधी घोषणा नही की , जो भाजपा समर्थित सोच को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित