चित्तौड़गढ़ , मार्च 09 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में चर्चित रमेश ईनाणी हत्याकांड में वांछित मुख्य आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि व्यवसायी रमेश ईनाणी की हत्या के मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। इस मामले में संलिप्त आरोपी संत रमता राम घटना के बाद से ही फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के विभिन्न दल लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं और तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित