फगवाड़ा , दिसंबर 09 -- राष्ट्रीय राजधानी में मानवाधिकार परिषद (भारत) के तत्वाधान में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ता रमन नेहरा को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता का पुरस्कार प्रदान किया।

अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने यह पुरस्कार प्रदान किया। नेहरा को संगठन में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन और समर्पित योगदान के लिए अलग से भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नेहरा ने कहा कि उन्होंने परिषद के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है और इस तरह के सम्मान उन्हें संगठन के विस्तार और भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु जन जागरूकता अभियानों को और मज़बूत करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत के मार्गदर्शन में वह अपनी ज़िम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते रहेंगे और अधिक से अधिक लोगों को मानवाधिकार परिषद, विशेषकर इसके भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित