चुरु , फरवरी 20 -- राजस्थान में चुरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर दो कारों की टक्कर से छह लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीकानेर का जयशंकर अपने वृद्ध माता-पिता के साथ जयपुर में किसी रिश्तेदार के यहां शोक सभा में शामिल होने जा रहा था कि सुबह बीरमसर गांव के निकट उसकी कार विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से टकरा गयी। आमने- सामने की टक्कर से दोनों कारों में सवार छह लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि राजमार्ग से गुजर रहे लोगों ने दोनों कारों में से घायलों को निकाला और रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित