मुंबई , फरवरी 16 -- बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की जमकर सराहना की है।

रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर एक बड़ा अपडेट देते हुए फिल्ममकार संजय लीला भंसाली की जमकर तारीफ की है। हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान रणबीर ने अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पर बात की और बताया कि भंसाली के साथ दोबारा काम करना उनके लिए एक शानदार अनुभव है।

रणबीर कपूर ने कहा कि वह इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, खासकर 'लव एंड वॉर' के लिए, जिसे उन्होंने एक "अमेजिंग एक्सपीरियंस" बताया।

रणबीर ने लाइव सेशन के दौरान अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं उन प्रोजेक्ट्स पर बहुत मेहनत कर रहा हूँ जिनका मैं हिस्सा हूँ। 'लव एंड वॉर' का अनुभव अब तक बहुत ही शानदार रहा है। भंसाली सर के साथ दोबारा काम करना मेरा दिमाग चकरा देता है। वो एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो पिछले चार दशकों में सबसे बेहतरीन रहे हैं। यह फिल्म वाकई बहुत स्पेशल होने वाली है। आपको बहुत जल्द इसके अपडेट्स मिलेंगे।"इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे, जिससे इंडस्ट्री के तीन सबसे बेहतरीन कलाकारों की एक जबरदस्त टीम बन गई है।रणबीर ने जिस तरह से इस फिल्म की तारीफ की है, उसने 'लव एंड वॉर' को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। यह फिल्म पहले से ही आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में सबसे ज्यादा चर्चा में है।

रणबीर ने इशारा दिया है कि जल्द ही अपडेट्स आने वाले हैं, फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज़ हो गई है। अब बस कुछ ही समय में मेकर्स की तरफ से और भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट्स होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित