रियाद , अप्रैल 11 -- सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत स्थित किंग अब्दुल अज़ीज़ वायुसेना बेस पर पाकिस्तानी सैन्य टुकड़ी पहुंच गयी है। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
मंत्रालय के अनुसार, इस तैनाती में पाकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू और सहायक विमान शामिल हैं, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक संयुक्त रक्षा समझौते का हिस्सा है।
बताया गया कि इस तैनाती का उद्देश्य सैन्य समन्वय को मजबूत करना और दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं की संचालनात्मक तैयारियों को बढ़ाना है, जिससे क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व स्थिरता को बल मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित