भरतपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में बाघिन सुल्ताना के बेटे बाघ मलंग आरबीटी-2511 ने बुधवार को सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर के रास्ते में अटल सागर के पास झाड़ियों में अचानक प्रकट होकर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को रोमांचित कर दिया।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि रोमांच के इन पलों के बीच मलंग करीब 20 मिनट तक श्रद्धालुओं के सामने झाड़ियों में बैठा रहा। करीब 20 मिनट बाद वह आमाघाटी की तरफ निकल गया। इस दौरान उसे देखने के लिए सहमे श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर इसे देखते रहे।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और बाघ की निगरानी में जुट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित