मुम्बई , फरवरी 02 -- शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल को कर्नाटक के खिलाफ छह फरवरी से शुरु होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
ठाकुर और जायसवाल दोनों अलग-अलग कारणों से पिछले कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। ठाकुर चोट की वजह से बाहर थे, जबकि जायसवाल के न खेलने का कारण मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को भी नहीं पता था।
एमसीए इस बात से अधिक खुश नहीं था कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता से फ्री होने के बावजूद जायसवाल ने पिछले कुछ मैच नहीं खेले। मुंबई 42 बार की रणजी चैंपियन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित