नयी दिल्ली , मार्च 09 -- सरकार ने सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे उन दावों को "फर्जी" बताते हुए सोमवार को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना को एक ईरानी जहाज पर हमले में सहायता करने का आदेश दिया था और नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार ने कहा है कि ये दावे भारत को निशाना बनाकर चलाए जा रहे पाकिस्तानी दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा हैं।सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्ट चेक इकाई ने सोशल मीडिया पर अपने हैंडल पर एक पोस्ट में कहा है कि ये दावे एक पाकिस्तानी दुष्प्रचार हैंडल द्वारा फैलाए जा रहे हैं और इनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। उसने लोगों से विश्वसनीय जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित