नयी दिल्ली , मार्च 09 -- रक्षा मंत्रालय ने बदलती सुरक्षा परिस्थितियों के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा निर्देश नियमावली 2026 जारी की है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को यहां साउथ ब्लॉक में एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्रालय की सुरक्षा निर्देश नियमावली 2026 जारी की। यह सुरक्षा दिशा-निर्देशों का एक व्यापक दस्तावेज़ है, जिसे बदलती सुरक्षा परिस्थितियों के अनुसार समय-समय पर अद्यतन किया जाएगा।

रक्षा सचिव ने इस अवसर पर उभरते खतरों और बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच सुरक्षा अनुशासन के सख्त पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों से निर्देशित सुरक्षा प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित