लखनऊ , फरवरी 28 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले देश के सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा है कि महान वैज्ञानिक, नोबेल पुरस्कार से अलंकृत, 'भारत रत्न' सर सी.वी. रमन द्वारा खोजे गए 'रमन प्रभाव' की स्मृति में मनाए जाने वाले इस दिवस पर आइए हम सभी मिलकर नवाचार एवं अनुसंधान के माध्यम से 'आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत' के संकल्प को और सुदृढ़ करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित