लखनऊ , जनवरी 14 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रकृति संरक्षण और लोक-परंपराओं की समृद्ध विरासत से सुशोभित माघ बिहू पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ बिहू मानव और प्रकृति के आत्मीय संबंधों का प्रतीक पर्व है।

श्री योगी ने अपने संदेश में कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश प्रस्फुटित करे तथा समाज में सौहार्द और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक मजबूत बनाए।

गौरतलब है कि देशमें जनवरी का महीना त्योहारों की मिठास लेकर आता है। जहां पूरा देश मकर संक्रांति की तैयारियों में जुटा है, वहीं असम में खुशियों और पकवानों का महापर्व बिहू काफ़ी जोर शोर से मनाया जा रहा है। यह पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति और खेती के प्रति आभार जताने का एक जरिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित