लखनऊ , जनवरी 6 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय संगीत को अपनी दिव्य स्वर-साधना से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लता मंगेशकर का अद्वितीय गायन और संगीत के प्रति उनका आजीवन समर्पण कला जगत के लिए एक अमूल्य धरोहर है। उनकी मधुर वाणी और संगीत साधना सदैव हमारे हृदयों में जीवंत रहेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होने कहा कि स्वर कोकिला का योगदान न केवल भारतीय संगीत बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने वाला है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
गौरतलब है कि भारत रत्न लता मंगेशकर की आज पुण्यतिथि हैं। लता मंगेशकर ने अपने जीवन में 50 हज़ार से ज्यादा गाने गए हैं।संगीत की दुनिया की वें सर्वोच्च शख्सियत थी, कोई ऐसा सम्मान नहीं था जो उन्हें न मिला हो। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिताजी फेमस मराठी थिएटर आर्टिस्ट, मराठी और कोंकणी म्यूजिशियन और क्लासिकल सिंगर थे।लता मंगेशकर का बचपन का नाम हेमा था, और वो अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित