, Feb. 14 -- मुख्यमंत्री ने बताया कि आज लोकार्पित बिछिया के कल्याण मंडपम के लिए उन्होंने दो करोड़ रुपये अपनी विधायक निधि से दिए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक कार्यों के लिए नगर निगम, विकास प्राधिकरण की निधि के साथ ही पार्षद, महापौर, विधायक और सांसद निधि का भी इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कल्याण मंडपम आए गरीब का कल्याण होगा रोजगार का सृजन भी होगा। जो लोग इस प्रकार की व्यवस्था दे देंगे उनको अच्छा काम मिलेगा और लोगों को सुविधा भी मिलेगी।
योगी ने कहा कि पहले बिछिया क्या स्थिति थी सभी जानते हैं। सड़कों की समस्या थी तो जलभराव की भी। अब यहां की सड़कें ऐसी हैं कि जाम लगेगा ही नहीं। यहां से गुजरने वाला जो गोड़धोइया नाला पहले आम दिनों में कीचड़ से पटा रहता था और बरसात में जलभराव का कारण बनता था वह जलनिकासी का मॉडल बनेगा। नाला बन जाने और एसटीपी चालू हो जाने के बाद लोग उसे देखने आएंगे। बिछिया अच्छी सड़कों और जलनिकासी का नया मॉडल बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर एक तबके को आवास की सुविधा मिल रही है। गोरखपुर के राप्तीनगर विस्तार में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बन रहा है और हर तबके के लिए आवास की सुविधा भी दी जा रही है। ऐसे ही आवास की सुविधा अन्य जगहों पर भी उपलब्ध करवाई जा रही है। मानीराम के पास भी बहुत बड़ी हाउसिंग स्कीम आ रही है।
योगी ने कहा कि आज गोरखपुर में सबकुछ है। यहां एम्स आ गया है, मेडिकल कॉलेज सुदृढ़ हो गया है। फर्टिलाइजर कारखाना चल गया है। यहां हर तरफ अच्छी सड़कें और फोरलेन की कनेक्टिविटी है। गोरखपुर से लखनऊ, वाराणसी, नेपाल, देवरिया और कुशीनगर के लिए फोरलेन सड़कें हैं। यहां बाईपास भी बन रहे हैं। कब जाम नहीं लगने पाएगा। उन्होंने कहा कि जाम से जड़ता आती है इसलिए गोरखपुर को जाम से मुक्त बनाना है। इसके लिए गोरखपुर के लोग लगातार सहयोग कर अपना योगदान देते हैं। इसके चलते ही विकास के अच्छे परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि अब गोरखपुर में उद्योग भी लग रहे हैं।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत दिनों के उद्धरण का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली सरकारी बेईमानी करती थीं और बीमारी लाती थीं। हम लोगों ने बेईमानी को रोका है और बीमारी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। आज इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी नहीं है पर जनता का दायित्व है की शुद्धता और स्वच्छता पर ध्यान दें। गंदगी न होने देंए कूड़ा सड़क या नाली में न फेकें। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की सीख देते हुए कहा कि आप पर्यावरण को बचाएंगे तभी पर्यावरण आपको बचाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हालत देखिए वहां में घुटन भरी जिंदगी हो गई है। ऐसे लगता है कि जैसे गैस चैंबर में हों। एयर क्वालिटी इंडेक्स काफी खराब स्थिति में है। आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होती है। डॉक्टर बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों के लिए कहते हैं कि इन्हें घर से बाहर मत निकालिए जबकि गोरखपुर में कितना शानदार माहौल है। कहीं कोई दिक्कत नहीं, कहीं कोई दमघोंटू माहौल नहीं।
योगी ने कहा कि जब हम धरती माता के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे तो धरती माता भी उसी प्रकार का आशीर्वाद देकर कल्याण करेंगी। हम सबको योगदान देना होगा, गंदगी न करनी है और न ही करने देनी है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं होने देना है।
योगी ने कहा कि गोरखपुर में रामगढ़ताल इतना अच्छा बन गया है मगर कुछ लोग आज भी वहां झूठे पत्तल, डिब्बे आदि डाल देते हैं। इससे गंदगी होगी, मच्छर पनपेंगे और बीमारी होगी। इन सबसे बचना चाहिए और कोई गलत कर रहा तो उसको रोकना भी चाहिए। अगर वह नहीं मानता है तो उसके बारे में प्रशासन को बताइए। यह हम सब का दायित्व है। जब यह दायित्व भाव हमारे मन में आएगा तब विकास होगामंचीय कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर कल्याण मंडपम का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मंडपम का भ्रमण कर यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की जानकारी ली। मंच पर उन्होंने राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी योजना के अंतर्गत एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के दस लाभार्थियों को आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए।
कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास और हर वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक बजट दिया है। उनके नेतृत्व में यूपी वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने को अग्रसर है।
सांसद ने कहा कि माफियाराज से जूझ रहे उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजबूत कानून व्यवस्था से निवेश का सर्वोत्तम गंतव्य बना दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित