वडोदरा , फरवरी 01 -- शिखा पांडे (नाबाद 23), दीप्ति शर्मा( 24) और सिमरन शेख (22) की आतिशी बल्लेबाजों के दम पर यूपी वॉरियर्ज ने रविवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 123 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्ज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मैच की पहली ही गेंद पर कप्तान मेग लानिंग (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद चार्ली नॉट और दीप्ति शर्मा ने दूसरे विकेट लिए 29 रन जोड़े। चार्ली नॉट (12) और दीप्ति शर्मा 19 गेंदों में (24) रन बनाकर आउट हुई। दोनों ही बल्लेबाजों को मैरीजान कप्प ने आउट किया। इसके अलावा सिमरन शेख ने 14 गेंदों में 22 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूपी के बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल सके और लगातार अपने विकेट गंवाते रहे। यूपी वॉरियर्ज ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 122 रन का स्कोर बनाया। शिखा पांडे ने 13 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए नाबाद 23 रनों की पारी खेली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित