प्रयागराज , अप्रैल 23 -- एशिया का सबसे बड़े बोर्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम गुरुवार शाम जारी किया गया जिसमें छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों के मुकाबले वर्चस्व हासिल किया। हाईस्कूल में 90.42 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास,वही इंटरमीडिएट में 80.38 फ़ीसदी परीक्षार्थी हुए पास,हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 87.30 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.76रहा, इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 75.04 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.32 रहा।
हाई स्कूल में पूरे प्रदेश में सीतापुर की कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा 97.83 अंक के साथ संयुक्त रुप से प्रथम स्थान पर रही जबकि अदिति 97.50 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान शिखा वर्मा 97.60 प्रतिशत, द्वितीय स्थान 97.20 नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा,तृतीय स्थान पर सुरभि यादव और पूजा सुरभि यादव और पूजा पाल को 97 फीसदी अंक मिले।
यूपी बोर्ड के परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई थी। यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल में 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट में 25 लाख 76 हजार 82 को मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी परीक्षा दिए थे। यूपी बोर्ड ने नकल विहीन,निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा के लिए व्यापक तौर पर इंतजाम किए थे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में संपन्न कराई गई थी।जबकि यूपी बोर्ड की 2025 की परीक्षा में 54 लाख 38 हजार 597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित