लखनऊ , फरवरी 02 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के आठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यवाहक प्रधानाचार्यों की तैनाती कर दी है। जारी सूची के अनुसार यह जिम्मेदारी वरिष्ठ चिकित्सकों व प्राध्यापकों को सौंपी गई है, जिससे शैक्षणिक, प्रशासनिक और चिकित्सीय व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा सके।
तैनाती के तहत कानपुर देहात में डॉ. हरप्रीत सिंह, सोनभद्र में डॉ. आनंद कुमार, अमेठी में डॉ. योगेश कुमार यादव, कुशीनगर में डॉ. सुभाष गुप्ता, बुलन्दशहर में डॉ. संजय कुमार मिश्र, गोंडा में डॉ. बीना सिंह, सुलतानपुर में डॉ. प्रियंक वर्मा तथा बिजनौर में डॉ. तुहिन वशिष्ठ को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित