तिरुवनंतपुरम , मई 04 -- कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने केरल विधानसभा चुनावों में 102 सीटें जीतकर दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए 10 साल बाद सत्ता में जबर्दस्त वापसी की है।

140 सदस्यीय विधानसभा के सोमवार को घोषित नतीजों के अनुसार कांग्रेस को 63 सीटें मिली हैं जबकि उसके गठबंधन यूडीएफ में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को 22, केरल कांग्रेस को सात और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को तीन सीटें मिली हैं। केरल कांग्रेस जैकब, रिवाेल्यूशनरी मार्क्ससिस्ट पार्टी आफ इंडिया और कम्युनिस्ट मार्क्ससिस्ट पार्टी केरल स्टेट कमेटी काे एक-एक सीट मिली है।

यूडीएफ से संबंद्ध चार निर्दलीय उम्मीदवाराें ने भी जीत हासिल की है।

दूसरी ओर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। माकपा को 26 सीटें ही मिल पायी हैं जबकि उसके गठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को आठ सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। एलडीएफ में शामिल राष्ट्रीय जनता दल को एक सीट मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित