रायसेन , फरवरी 22 -- मध्यप्रदेश के रायसेन में यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज ने आज रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने प्रदर्शनकारियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

सवर्ण समाज ने सबसे पहले स्थानीय महामाया चौक पर जनसभा आयोजित की। इसके बाद रैली के रूप में "यूजीसी बिल वापस लो" और "यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज क्रोध में" जैसे नारे लगाते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अपने बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के समक्ष प्रस्तुत कर विरोध दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित