वाराणसी , जनवरी 28 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई नियमावली को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय संत समिति ने भी विरोध जताया। समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंदानन्द सरस्वती ने कहा कि यूजीसी की यह नियमावली पूरी तरह भेदभावपूर्ण है। यह हिंदू समाज को कई वर्गों में बाँटने वाला फैसला है। अखिल भारतीय संत समिति इसे स्वीकार नहीं करती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित