कीव , जनवरी 24 -- यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन, अमेरिका और रूस के प्रतिनिधिमंडलों ने संयुक्त अरब अमीरात में रुस-यूक्रेन संकट को खत्म करने के संभावित तरीकों पर चर्चा की।
श्री ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि बातचीत रचनात्मक थी।"श्री ज़ेलेंस्की के अनुसार अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने यूक्रेन संकट को खत्म करने के तरीकों को औपचारिक रूप देने के संभावित तरीकों के साथ-साथ इसे हासिल करने के लिए आवश्यक सुरक्षा शर्तों का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि अगर "आगे बढ़ने की तत्परता" होती है तो आगे की बैठकें होंगी, संभवतः अगले सप्ताह की शुरुआत में ही, यह देखते हुए कि "यूक्रेन तैयार है।" उन्होंने कहा, "मुझे प्रतिनिधिमंडल के लौटने पर उनसे व्यक्तिगत ब्रीफिंग की उम्मीद है।"तीनों देशों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार और शनिवार को अबू धाबी में त्रिपक्षीय बैठकें कीं, लेकिन बातचीत के बाद कोई ठोस समझौता या संयुक्त बयान जारी नहीं किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित