नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- आलीशान शराफु (45) और कप्तान मुहम्मद वसीम (22) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने टी-20 विश्वकप के 34वें मुकाबले में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 122 रनों का स्कोर बनाया।

आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूएई ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 122 रन बनाये। आलीशान शराफु ने 38 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 45 रनों की पारी खेली। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 12 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 22 रन बनाये। आर्यंष शर्मा (13) और मुहम्मद इरफान (11) रन बनाकर आउट हुये। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूएई के चार बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित