भीलवाड़ा , फरवरी 03 -- राजस्थान में नगर विकास न्यास (यूआईटी) के दस्ते ने मंगलवार को सुबह शहर के मुख्य मार्ग नेहरू रोड पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया।

रामसनेही अस्पताल के इर्द-गिर्द मुख्य मार्ग और नालों पर किये गये अवैध कब्जों के कारण लंबे समय से आवागमन बाधित हो रहा था, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

न्यास के सूत्रों ने बताया कि नगर विकास न्यास का दस्ता लाव-लश्कर के साथ सुबह ही नेहरू रोड पहुंचा। बुलडोजर ने मुख्य रोड, नालों और फुटपाथ पर अस्थाई रूप से बनाये गये केबिनों और अन्य निर्माणों को जमींदोज कर दिया। अतिक्रमण हटने से अब अस्पताल के आसपास सड़क चौड़ी नजर आने लगी है, जिससे यातायात में बाधा से राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित