नयी दिल्ली , अप्रैल 04 -- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उभरते रियल एस्टेट पेशेवरों को एक संगठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नारेडको नेक्स्टजेन एनसीआर चैप्टर का गठन किया गया।

इसकी घोषणा यह घोषणा मुंबई में आयोजित नारेडको महाराष्ट्र नेक्स्टजेन एक्सेलेरेट 2026 कार्यक्रम के दौरान की गई, जिसमें एनसीआर के विभिन्न शहरों से डेवलपर्स, उद्यमियों और रियल एस्टेट पेशेवरों ने भाग लिया।

नारेडको की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस नई पहल की शुरुआत के लिए आयोजितकार्यक्रम में नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवाड़ी और मेरठ सहित पूरे एनसीआर से युवा डेवलपर्स, उद्यमी और रियल एस्टेट पेशेवरों के साथ-साथ नीति-निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल थे।

नारेडको नेक्स्टजेन एनसीआर के अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन ने कहा, "नारेडको पिछले कई दशकों से भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र की आवाज़ रहा है, जो नीतिगत सुधारों की वकालत करता है, पारदर्शिता को बढ़ावा देता है और उद्योग तथा सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है। हम अपने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने यह समझा कि इस उद्योग के भविष्य को आज ही तैयार करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित