नयी दिल्ली , फरवरी 24 -- युवा कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में रायसीना रोड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय नेताओं ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरपाल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है और गिरफ्तारियों से सच की आवाज दबायी नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस अन्याय के खिलाफ डटकर लड़ाई जारी रखेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित